फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अपराध शाखा-1 रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान गांव भाकली निवासी राहुल उर्फ सीडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 1 मई को सूचना मिली थी कि राहुल उर्फ सीडी के पास अवैध हथियार है। वह अभी बीकानेर कट गांव गंगायचा अहीर के पास किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर स्थान पर से काबू किया गया। तलाशी लेने पर एक अवैध देसी पिस्टल मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर राहुल ने अन्य साथियों के साथ मिलकर 12 अप्रैल को गांव मांढैया खुर्द में एक ऑफिस में तोड़फोड़ करने की वारदात को भी स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें