फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने रेहड़ी वाले को पीटा.

Sun, 20 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में बेखौफ बदमाश अब दिन-दहाड़े असलहों के बल पर शहर के आम आदमी को आए दिन निशाना बना रहे हैं। झज्जर चौक के पास शनिवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने वर्चस्व की जंग में एक रेहड़ी संचालक को भीड़भाड़ भरे बाजार में पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने घायल के बयान लेने के बाद फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला हफ्ता वसूली को बताया जा रहा है। इससे दो दिन पहले नाईवाली चौक के पास नई सब्जी मंडी में कुछ युवकों ने कुछ दुकानदारों और एक एसआई से भी मारपीट की थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भीम बस्ती निवासी मेहरचंद झज्जर चौक पर सब्जी की रेहड़ी लगाता है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे उसके पास एक कार में सवार होकर कुछ युवक आए और किसी जेके नामक शख्स के बारे में पूछा। मना करने पर युवक चले गए। करीब आधे घंटे बाद युवक पिस्टल व अन्य असलहों से लैस होकर आए। उन्होेंने आते ही मेहरचंद को पीटना शुरू कर दिया और सब्जी की कैरेट से हमला कर उसे लहूलुहान भी कर दिया। इसके साथ ही सब्जी की रेहड़ी लगाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस और अन्य सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में सब्जी की रेहड़ी लगाने वालों से हफ्ता वसूली को लेकर जेके व एक अन्य ग्रुप में रंजिश रहती है। इसके चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया।

जेके अपने ग्रुप के साथ आया तो भागे
एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक मारपीट के दौरान ही जेके अपने सात-आठ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। उसे आते देख आरोपी कार में सवार होकर सिटी थाने की ओर भागे। बताया जाता है कि जेके और उसके साथियों ने हमलावरों का कुछ दूर तक पीछा भी किया।
विज्ञापन


संघी का बास में फायर भी झोंका
रेवाड़ी। झज्जर चौक पर मारपीट के बाद जेके व उसके साथियों और हमलावर गुट का आमना-सामना संघी का बास मोहल्ले में हो गया। जहां कार सवार युवकों ने जेके को निशाना बनाते हुए एक फायर भी झोंका। हालांकि फायर में जेके बाल-बाल बच गया। जिसके बाद आरोपी गुट मौके से निकल गया। पुलिस ने मौके से खोल भी बरामद किया है।
विज्ञापन

वर्जन
मामले में पीड़ित के बयान लिए हैं। हफ्ता वसूली की कोई बात सामने नहीं आई है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।
-हितेंद्र सिंह, एसएचओ, सिटी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें