फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूतवी की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 02 Sep 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे फाटक नंबर 69 दुर्गा मंदिर के निकट मंगलवार रात करीब आठ बजे जयपुर से दिल्ली की ओर तेज गति से जा रही जम्मूतवी पूजा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


दोनों दिशाओं से दो सवारी गाड़ी एक ही समय पर आने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के समय युवक पैदल ही मंदिर में मत्था टेकने के लिए जा रहा था।

इस संदर्भ में जीआरपी पुलिस रेवाड़ी ने बताया कि बावल शहर के मोहल्ला कानूनगो निवासी 28 वर्षीय सोनू शर्मा रेलवे फाटक के निकट स्थित दुर्गा मंदिर में मत्था टेकने के लिए जा रहा था।

जब वह बावल रेल फाटक संख्या 69 पर पटरी पार कर रहा था तो उसी दौरान पटरी नंबर एक पर दिल्ली से जयपुर की ओर से इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई और विपरीत दिशा से पूजा एक्सप्रेस भी आ गई। इस दौरान सोनू पूजा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को परीक्षण हेतू बावल के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें