फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर पर तानाशाही का आरोप, टोल कर्मचारियों ने की हड़ताल

Wed, 02 Sep 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-71 पर स्थित गंगायचा टोल नाके पर कर्मचारी सुबह से ही हड़ताल पर चले गए। चीफ ऑपरेटिंग अफसर पर तानाशाही और खराब रवैये का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने तत्काल शिफ्ट करने की मांग करते हुए तीन घंटे तक टोल नाके पर काम नहीं किया।
विज्ञापन


 इसके बाद गुड़गांव स्थित मैनेजमेंट ऑफिस ने कर्मचारियों की मांग पर अधिकारी दीदार सिंह का तबादला गुड़गांव स्थित टोल नाके पर कर दिया। इसके बाद कर्मचारी करीब दस बजे टोल पर काम के लिए लौटे। इस दौरान सैकड़ों वाहन बिना टोल दिए ही टोल नाके से निकले। इस दौरान हंगामे की सूचना पर रोहड़ाई थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
----------

हफ्ते भर से चल रही थी सुगबुगाहट
सीआईओसी दीदार सिंह पर कई आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने हफ्ते भर पहले ही गुड़गांव स्थित प्रबंधन से ट्रांसफर करने की मांग की थी। इसके बाद मंगलवार शाम तक का समय प्रबंधन ने मांगा था। लेकिन कर्मचारी सुबह से ही हड़ताल पर चले गए। इस बाबत कर्मचारियों का कहना था कि गैर हाजिर कर्मियों की आईडी पर टोल कटवाकर अधिकारी तानाशाही करता था और मना करने पर अभद्रतापूर्ण व्यवहार भी करता था। मंगलवार सुबह भी कुछ ऐसा ही हुआ, जिसके बाद उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ा।
विज्ञापन

----------

तीन घंटे में हुआ लाखों रुपये का नुकसान
हड़ताल के दौरान गंगायचा टोल के गेट खुले रहे। इसके चलते चारपहिया छोटी-बड़ी गाड़ियां, बड़े वाहन आदि बिना टोल दिए ही नाके से निकले। नाके के अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सुबह 8 से 11 बजे तक सैकड़ों की संख्या में टोल देने वाले वाहन निकलते हैं। हड़ताल होने के चलते लाखों रुपये का टोल नहीं वसूला जा सका।
---------

सीआईओसी ने नहीं रखा अपना पक्ष
गंगायचा टोल पर काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर अमर उजाला ने सीआईओसी दीदार सिंह से उन पर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया जाननी चाही। लेकिन दीदार सिंह ने इस संबंध में कुछ भी बात करने से साफ इंकार करते हुए कॉल डिस्कनेक्ट कर दी।
विज्ञापन


गुड़गांव स्थित प्रबंधन ने कर्मचारियों की मांग मान ली है। इसके बाद अधिकारी को गुड़गांव स्थित टोल नाके पर शिफ्ट कर दिया गया है।
-भरत सिंह राठौड़, मैनेजर, गंगायचा टोल नाका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें