फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में गोली चलाने वाला धरा

Fri, 18 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव कुमरोधा में शादी समारोह के दौरान नशे में धुत होकर गाली-गलौच करने और विरोध करने पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी गांव का ही बिजेंद्र है। बताया कि बारह मार्च की रात को कुमरोधा निवासी मुकेश के घर में लड़की की शादी थी। रात को करीब दो बजे गांव निवासी आरोपी बिजेन्द्र शराब के नशे में शादी के कार्यक्रम में घुस आया था और गाली गलौच शुरू कर दी थी।

मुकेश ने विरोध किया तो बिजेंद्र ने दहशत फैलाने के लिए कट्टा निकालकर हवा में फायर कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित मुकेश की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने बुधवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके कब्जे से देशी कट्टा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें