फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी करने के आरोप में मुनीम गिरफ्तार

Fri, 18 Mar 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बनीपुर चौक स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के 18 लाख रुपये फर्जी आईडी से खुले अपने खाते में डलवाने के आरोपी मुनीम और रकम भेजने वाले भिवाड़ी के मुनीम को गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार एक दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान यूपी के जिला इटावा निवासी सुनील कुमार और गाजियाबाद निवासी सचिन शर्मा के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन


जांचकर्ता रामनिवास ने बताया कि अमित कुमार की बनीपुर चौक के पास ट्रांसपोर्ट कंपनी है और सुनील कंपनी में बतौर मुनीम काम करता था। यह कंपनी भिवाड़ी में स्थित एक कंपनी को समय-समय पर गाड़ियां मुहैया कराई थी। भिवाड़ी की उक्त कंपनी गाड़ियों के किराए की रकम को ट्रांसपोर्ट कंपनी के खाते में जमा करा देती थी।

वहीं सचिन भिवाड़ी में स्थित कंपनी के पैसों के लेनदेन की देख रेख करता था। आरोपी सुनील कुमार ने फर्जी कागजात तैयार कर बावल स्थित एक बैंक में अपना खाता खुलवा लिया और आरोपी सचिन के साथ सांठगांठ कर ट्रांसपोर्ट कंपनी के खाते नंबर को बदलवा कर अपने बैंक खाता नंबर नौ-नौ लाख रुपये में बार डलवा लिए। अमित कुमार को जब इस बारे में सूचना मिली तो उसने 30 मार्च 2015 को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अमित कुमार की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें