फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को भगाने और हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Jan 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में उसकी गोली मारकर हत्या करने की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को सोमवार रात धारुहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अप्रैल 2012 का है। पुलिस अपहरण व हत्या के इस मामले में मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी की पहचान गांव टीकली निवासी महेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


धारूहेड़ा के एसएचओ ने बताया कि अप्रैल 2012 में सेक्टर-6 धारुहेड़ा निवासी एक महिला अपने मायके पलवल के अलावलपुर गांव से स्कूटी पर धारुहेड़ा के लिए चली थी। महिला के धारूहेड़ा नहीं पहुंचने और बाद में उसका शव मिलने के बाद धारूहेड़ा सेक्टर-6 पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं महेश की गाड़ी महिला के अपहरण के काम में प्रयोग की गई थी। इसलिए पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें