फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: कोरोनारोधी दूसरी डोज लगाने पर किशोरी की मां ने नर्स को पीटा, केस दर्ज, मां बोली- पहली डोज में बिगड़ गई थी तबीयत

Tue, 03 May 2022 10:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि ऐसी कोई बात सामने नहीं आई थी। पुलिस ने नर्स को पीटने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बे में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्हौरा में बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगाने गई एक एएनएम को एक किशोरी की मां ने पीट दिया। इस घटना की शिकायत पीड़ित नर्स ने स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर से की। बाद में शिकायत मिलने पर पुलिस ने नर्स को पीटने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रत्नथल के प्रभारी डॉ. योगेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्टाफ नर्स लक्ष्मी की ड्यूटी बच्चों की कोरोनारोधी टीकाकरण कार्य में लगाई हुई है। वे कन्हौरा के एक सरकारी विद्यालय में अपनी ड्यूटी निभा रही थी। इसी दौरान गांव की एक महिला ने स्टाफ नर्स से मारपीट की।

महिला ने कहा कि उसकी बेटी(15) की पहली डोज लेने के बाद तबीयत खराब हो गई इसलिए उसे दूसरी डोज नहीं देनी थी। उधर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पहली डोज लेने के बाद संबंधित किशोरी को कोई परेशानी होने की बात सामने आई ही नहीं।
विज्ञापन


अगर ऐसा होता, तो उससे दूसरी डोज नहीं दी जाती। बहरहाल रोहड़ाई पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं के तहत किशोरी की मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उधर किशोरी की मां प्रतिमा ने कहा कि उसकी लड़की को पहली डोज देने पर तबीयत खराब हो गई थी, इसकी जानकारी देने के बावजूद उसकी लड़की को दूसरी डोज दी गई जो नियमानुसार गलत है। 
 

स्वास्थ्य विभाग के डॉ. योगेश कुमार की शिकायत पर कन्हौरा निवासी एक महिला के खिलाफ सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है। -रामानंद, प्रभारी, रोहड़ाई थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें