फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: घरेलू विवाद में पत्नी की गला घोट की हत्या, खुद फोन कर पुलिस को दी सूचना

Mon, 09 Jan 2023 05:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

लंबे समय से दोनों में घरेलू विवाद चल रहा था। वर्ष 2014 में प्रिया के साथ होशियार का विवाह हुआ था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के खोल थाना क्षेत्र के गांव हरजीपुर में घरेलू विवाद में सोमवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही फोन कर थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची कुंड चौकी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव हरजीपुर निवासी होशियार का विवाह वर्ष 2014 में यूपी के ग्रेटर नोएडा निवासी प्रिया के साथ हुई थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। आरोप है कि सोमवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि इस दौरान होशियार सिंह ने दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया।

दम घुटने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद होशियार ने खुद ही फोन कर खोल थाना में अपनी पत्नी की हत्या करने की सूचना दी। सूचना के बाद तुरंत ही खोल थाना व कुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस गांव में पहुंची तो होशियार घर पर ही मिला। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रिया की हत्या की सूचना उसके मायका पक्ष को दी। मौके से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद कर लिया है। पुलिस ने वारदात स्थल व शव का निरीक्षण करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। पुलिस द्वारा मायका पक्ष के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मायका पक्ष की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। -कृष्ण कुमार, प्रभारी खोल थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें