फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील हरकतों से परेशान महिलाओं ने लगाया जाम.

Fri, 14 Oct 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
महिलाओं ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव गुड़ियानी में बना देसी शराब ठेका आसपास रहने वाले लोगों के साथ ही महिलाओं के लिए विशेष रूप से परेशानी का सबब बन गया है। वीरवार को गांव की  महिलाओं ने रेवाड़ी-कोसली रोड को कुछ समय के लिए जाम कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि शराब ठेके के सामने से गुजरने पर सेल्समैन अश्लील कमेंट करते  हैं।
विज्ञापन


वीरवार दोपहर गुड़ियानी गांव की महिलाएं और अन्य ग्रामीण  कोसली-रेवाड़ी सड़क पर आ डटे। सड़क जाम करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि देशी  शराब के ठेके के सेल्समैन आते-जाते महिलाओं व लड़कियों के साथ अश्लील  हरकतें करते हैं। दो दिन पहले भी गांव की एक युवती पर भी सेल्समैनों ने  अश्लील कमेंट किये। युवती ने घर आकर मामले की जानकारी दी, जिसके बाद  ग्रामीणों ने शराब ठेके का विरोध करने का फैसला लिया।
----------
पुलिस ने खुलवाया जाम, ठेकेदार ने दिया आश्वासन
जाम  लगने की जानकारी पर स्थानीय जाटूसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने  मामले की जांच करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।  वहीं मौके पर शराब ठेकेदार भी पहुंचा। ठेकेदार ने ग्रामीणों को आश्वासन  दिया कि जल्द ही ठेका यहां से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें