फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाव हालूहेड़ा में बिजली संकट से रोष

Sun, 07 Aug 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली कटों से ग्रामीणों में रोष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव हालूहेड़ा में कई घंटे तक लगने वाले बिजली कटों से ग्रामीणों में रोष है। सरपंच के पति मदन सिंह और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से गांव में 24 घंटे में से मात्र 6 घंटे ही बिजली मिल पाती है। उसमें भी कई बार कट लग जाता है। उन्होंने कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


कालूवास फीडर से जुड़ी लाइन
 ग्रामीणों ने बताया कि गांव की बिजली कालूवास फीडर से जुड़ी हुई है। वहीं गांव की लाइट बोडिय़ा कमालपुर से काट दी जाती है। इससे ढोकिया, रसूली हालूहेड़ा आदि गांवों में बिजली की समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा कि हमारे गांव की बिजली सप्लाई  देने के लिए लाइन  बेरली खुर्द से 4 वर्षों से तैयार है, लेकिन विभाग ने इस लाइन से आज तक कनेक्शन नहीं किया है।

गांव के मनीष, प्रताप, गीता  ने बताया कि हम इस समस्या के समाधान के लिए सीएम विंडो पर भी शिकायत दे चुके हैं,लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण पंच पवन, रितू,नरेश, सुरेश, महीपाल पूर्व सरपंच,सुनिता मनीषा, गीता, प्रताप, श्रीभगवान, सत्यप्रकाश आदि लोगों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि गांव हालुहेड़ा की बिजली सप्लाई को बेरली खुर्द फीडर से जोड़ा जाए ताकि गांव में बिजली की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या का शीघ्र ही समाधान होगा। इस बारे में एक्सईएन रंजन राव से बातचीत की गई है।  15 दिन में बेरली फीडर से गांव हालुहेड़ा की सप्लाई जोड़ दी जाएगी।
इंद्रजीत यादव, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें