फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: मदद का दिया झांसा, दो युवकों ने खाते से निकाले 45 हजार रुपये

Sat, 29 Apr 2023 12:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा निवासी वाले रणधीर सिंह ने बताया कि उनका हीरो कंपनी के पास स्थित केनरा बैंक में खाता और उन्होंने इसी खाते का एटीएम कार्ड भी लिया हुआ है। 27 अप्रैल को वह रुपये निकलवाने के लिए बैंक में गए थे, लेकिन वहां पर एटीएम से रुपये नहीं निकले।
विज्ञापन
कैश - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में दो आरोपियों ने एक व्यक्ति को मदद का झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और बैंक खाते से 45 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। दोनों आरोपी सफेद रंग की कार में सवार थे। ठगी का पता लगने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुय कर दी है।।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा निवासी वाले रणधीर सिंह ने बताया कि उनका हीरो कंपनी के पास स्थित केनरा बैंक में खाता और उन्होंने इसी खाते का एटीएम कार्ड भी लिया हुआ है। 27 अप्रैल को वह रुपये निकलवाने के लिए बैंक में गए थे, लेकिन वहां पर एटीएम से रुपये नहीं निकले। इसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल पर बास रोड स्थित एचडीएफसी के एटीएम बूथ पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपने डेबिट कार्ड से तीन बार में तीस हजार रुपये निकाल लिए। चौथी बार निकालने लगे तो एटीएम से रुपये नहीं निकले।

पुलिस दर्ज किया केस
बूथ में ही खड़े दो युवकों ने मदद का झांसा देकर उनका कार्ड बदल लिया और बाहर खड़ी एक सफेद कार में बैठ कर वहां से चले गए। युवकों के जाने के बाद उन्हें डेबिट कार्ड का पता लगा और तुरंत बैंक पहुंच कर इस बारे में बताया। खाते की जांच की तो युवकों द्वारा 45 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। रणधीर सिंह ने तुरंत ही अपना कार्ड बंद कराया और पुलिस को सूचना दी। शिकायत के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें