फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरलाल मार्केट में फायरिंग करने वाले दो काबू

Mon, 07 Dec 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना क्षेत्र के सुंदरलाल मार्केट के पास युवक पर फायरिंग करने की वारदात में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इस वारदात में युवक गोली का छर्रा लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।

जांचकर्ता भाड़ावास गेट चौकी प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सन्नी उर्फ काला सैनी व मोनिया उर्फ मोनू हैं।  पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त की गई मोटरसाईकल भी बरामद की है।

पुलिस ने सरजीत की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी और शनिवार शाम आरोपियों को कुतुबपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों तथा प्रयुक्त किये गए हथियार के बारे में पूछताछ की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी भिड़ने के बाद पीछा कर मारी थी गोली
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सती कालोनी के सामने बास सिताबराय निवासी सरजीत की सेंट्रो कार की किसी अन्य गाड़ी से टक्कर हो गई थी।

इसके बाद सती कॉलोनी निवासी महेश सैनी मनीष, आदर्श नगर निवासी काला सैनी, कुतुबपुर निवासी मोनिया अपने साथियों सहित वहा पहुंचे और सरजीत के साथ मारपीट की थी। किसी तरह युवक आरोपियों से बच कर सरजीत सुंदरलाल मार्केट तक पहुंचा ही था कि आरोपियों ने पीछा कर मार्केट में ही सरजीत के गोली मारी। गोली का छर्रा लगने से सरजीत घायल हो गया था और आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें