फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Mon, 16 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित जयसिंहपुर खेड़ा के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साला की मौत हो गई। दोनों बावल स्थित एक कंपनी में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे और ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे थे। बावल पुलिस ने केस दर्ज कर फरार ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव जयसिंहपुर खेड़ा निवासी टींकू व उसका साला बूढ़ी बावल निवासी संदीप उर्फ मोनू बावल स्थित एक कंपनी में बतौर सफाईकर्मी कार्यरत थे। शनिवार रात दोनों एक बाइक पर सवार होकर जयसिंहपुर खेड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक लोडिंग ऑटो ने जयसिंहपुर खेड़ा में तेजू सर्विस स्टेशन के पास बाइक को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइकसवारों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा फरार ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें