फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में फेल होने पर छात्र ने  फांसी पर लटककर दे दी जान

Mon, 16 May 2016 12:29 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला जितेंद्र का शव
जेब में मिली फेल की इंटरनेट से निकाली गई मार्कशीट
 हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने पर कक्षा 10 के छात्र जितेंद्र ने अवसाद में आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। छात्र के इस कदम से परिवार और गांव के लोग हतप्रभ हैं। 
उघैती थाने के गांव खुशहालपुर निवासी शिशुपाल का 16 वर्षीय बेटा जितेंद्र रुदायन के दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। रविवार को जितेंद्र घर से रिजल्ट देखने इंटरनेट कैफे गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शाम तीन बजे परिवार वालों को खबर मिली कि गांव से कुछ दूरी पर तिलक सिंह के खेत में पेड़ पर जितेंद्र की लाश लटकी है। बदहवास परिवार वाले पहुंचे, जितेंद्र की मौत हो चुकी थी। गांव वालों ने शव पेड़ से उतारने के बाद पुलिस को खबर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र के पिता शिशुपाल हरियाणा में रहकर नौकरी करते हैं। पांच भाइयों में वह तीसरे नंबर का था। घटना के बाद उसकी मां गीता देवी बदहवास है। जितेंद्र की खुदकुशी के बारे में खबर उसके पिता को भी दे दी गई है। पुलिस ने शव सील करने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार वाले भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि उसने फेल होने की वजह से खुदकुशी की है। जितेंद्र की जेब से हाईस्कूल की इंटरनेट से निकाली गई फेल की मार्कशीट भी मिली है। जितेंद्र ने पहली बार ही परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें