फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: जीआरपी में तैनात सब इंस्पेक्टर की फाड़ी वर्दी व पंच से किए कई वार

Wed, 22 Feb 2023 10:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

शिकायत में जिला महेंद्रगढ़ के खत्रीपुर निवासी हाल रेवाड़ी जीआरपी में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात निरंजन कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह सुभाष बस्ती के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
police beaten
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी शहर के सुभाष बस्ती के पास मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक ने जीआरपी में तैनात सब इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़कर उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं। रामपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शिकायत में जिला महेंद्रगढ़ के खत्रीपुर निवासी हाल रेवाड़ी जीआरपी में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात निरंजन कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह सुभाष बस्ती के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

निरंजन कुमार ने इसका विरोध किया तो मोटरसाइकिल पर सवार अजय नगर निवासी अतुल ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने पंच निकालकर उनकी छाती व हाथ पर कई वार किए। इस दौरान उसके साथ शिव कॉलोनी का रहने वाला गौरव नाम का युवक ने निरंजन कुमार को उससे छुड़वाया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने दोबारा मिलने की बात कहते हुए निरंजन कुमार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। निरंजन कुमार ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने घायल निरंजन कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें