रेवाड़ी। चोरों ने जिले के अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राणपुरा निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से मॉडल टाउन स्थित एक अस्पताल आया था। इस दौरान अस्पताल के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। वहीं शहर के सैय्यद सराय निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर के समय वह गांधी नगर में किसी के घर गया हुआ था। इसी दौरान चोर घर के बाहर से उसकी बाइक चोरी कर ले गए। उधर, ओक माजरी दूधा निवासी एक युवक की बाइक चोरों ने नेहरू पार्क से चोरी कर ली।