फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण व दुराचार के आरोप में तीन गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा का अपहरण कर 6 नवंबर को दुराचार की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव सुलखा निवासी संदीप, चेतन उर्फ चिंटू व योगेश उर्फ कालू के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन


मामले की जांचकर्ता महिला एसआई मुनिया देवी ने बताया कि  6 नवंबर को रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा स्कूल जा रही थी। इस दौरान संदीप, चेतन उर्फ चिंटू व योगेश एक कार से आए और नाबालिग को जबरन कार में बैठाकर ले गए।  इसके बाद संदीप छात्रा को अपने साथियों की मदद से अपने खेतों में बनी कोठरी में ले गया। यहां संदीप ने पहले उसके साथ दुराचार किया और बाद में जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें