से लैस होकर आए अज्ञात चोरों ने तीन मकानों में सेंध लगा हजारों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। एक अन्य मकान में चोरी करने की कोशिश के दौरान जाग होने पर ठीकरी पहरा देने वाले ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया। इस पर चोर एक बंदूक छोड़कर मौके से भाग गए। मामले का पता चलने पर सुबह स्थानीय जाटूसाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी है।
मकान के साथ दुकान को भी बनाया निशाना
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने रात में कर्ण सिंह के बंद पड़े मकान का ताला तोड़ा तथा बेड, संदूक के सामान को बिखेर दिया। मकान मालिक के बाहर रहने की वजह से चोरी के नुकसान का आकलन नहीं हो पाया। इसके बाद चोर श्रीभगवान गुप्ता (कालू) की परचून की दुकान में घुसे तथा पांच हजार की नकदी के अलावा परचून के सामान पर भी हाथ साफ कर ले गए। चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे। इसके बाद चोरों ने रविन्द्र के मकान को निशाना बनाया। चोर मकान के पिछले हिस्से के प्लाट से दीवार फांदकर घुसे तथा कमरे की खिड़की खोलने की कोशिश की। रविन्द्र के घर में जाग होने के कारण चोर उनके मकान से चोरी नहीं कर पाऐ। और वहां से भागने लगे।
ठीकरी पहरे के चलते छूटी रायफल
गांव के रवि कुमार, श्री भगवान, अमरजीत आदि ने बताया कि गांव में रात को ठीकरी पहरा होने के कारण चोर किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे पाए और हथियार छोड़कर भाग निकले। हालांकि ग्रामीणों का कहना था कि उनके अलावा रात में पुलिस को भी इलाके में गश्त करनी चाहिए ताकि इस प्रकार से हथियारों से लैस होकर आने वाले चोरो में भय पैदा हो जाए। गांव के लोग हथियारों के सामने चोरों का मुकाबला अकेले दम पर नहीं कर सकते।
रायफल के जरिए लगेगा चोरों का सुराग
सूचना के बाद मौके पर पहुच कर जाएजा लिया है और जो गांव में रायफल मिली है उसको कब्जे में ले लिया गया है तथा उसके सहारे चोरो तक पहुंचना आसान हो जाएगा। चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
-वीरेंद्र यादव, जांचकर्ता, जाटूसाना थाना