फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बन रहे मंदिर का प्रशासन ने काम रुकवाया

Tue, 16 Feb 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त और एसडीएम से शिकायत के बाद धारूहेड़ा चुंगी पर बने चौगान माता मंदिर पहुंची नगर परिषद की टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विरोध के दौरान वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई को गलत बताते हुए नारेबाजी भी की। तनाव की स्थिति देखकर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। बाद में चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाकर आला अधिकारियों से बात कर वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार कई वर्षो से धारूहेड़ा चुंगी के एक छोर पर छोटी सी जगह में चौगान माता का चबूतरा बना हुआ है।

इसके रखरखाव का जिम्मा वाल्मीकि समुदाय ने उठा रखा है। कुछ दिनों पूर्व मंदिर की चारदीवारी करने के लिए निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इसकी शिकायत सोमवार को किसी व्यक्ति ने डीसी डॉ. यश गर्ग व एसडीएम कैप्टन मनोज कुमार को दी थी। उच्च अधिकारियों ने शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए नगर परिषद के ईओ को कार्रवाई करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

---------
 महिलाओं ने भी किया जमकर विरोध
जैसे ही इस कार्रवाई की भनक वाल्मीकि समुदाय के लोगों तक पहुंची तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसमें महिलाएं भारी संख्या में मौजूद रहीं और प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

---------
 पुलिस बल के सामने ही हुई नारेबाजी
चौगान माता का मंदिर तोड़ने के लिए नगर परिषद की टीम पहले से ही पुलिस बल के साथ पहुंची थी, लेकिन टीम को उम्मीद से ज्यादा विरोध का सामना करना पड़ा। हाल ये रहे कि पुलिस जवानों के सामने ही समाज के लोग नारेबाजी करते रहे।
----------
-अतिरिक्त निर्माण नहीं होने दिया जाएगा
वाहनों के आवागमन को देखते हुए चौक वैसे भी काफी छोटा है। इसके बाद अतिरिक्त निर्माण से अव्यवस्था और बढ़ेगी। मामले में एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है।
-डॉ.यश गर्ग, उपायुक्त, जिला रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें