रेवाड़ी के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी हेमंत यादव, रोहित कुमार, दीपक कुमार व विनय कुमार रविवार को कार से हरिद्वार जाने के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है हरिद्वार से पहले बहादराबाद बाईपास मार्ग पर रघुनाथ माल के पीछे उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
रेवाड़ी से हरिद्वार घूमने के लिए युवकों की कार बहादराबाद बाईपास के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक को वहीं एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। रात को परिजनों को दुर्घटना के बारे में पता लगा। सूचना के बाद से मोहल्ला में मातम का माहौल है। मृतक व घायल युवक के परिजन भी हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। देर शाम तक युवकों के शव यहां पहुंचने की संभावना है। तीनों युवक अविवाहित थे।
विज्ञापन
कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी हेमंत यादव, रोहित कुमार, दीपक कुमार व विनय कुमार रविवार को कार से हरिद्वार जाने के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है हरिद्वार से पहले बहादराबाद बाईपास मार्ग पर रघुनाथ माल के पीछे उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने पुलिस टीम और राहगीरों की मदद से चारों युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला।
परिजन हरिद्वार के लिए रवाना
इस दुर्घटना में कुतुबपुर निवासी हेमंत यादव, रोहित कुमार व दीपक कुमार की मौत हुई है, जबकि कार चालक विनय कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल चालक को उपचार के लिए वहीं के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना के बाद मृतक युवकों के परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।