फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: मारपीट करके नकदी व पर्स छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 17 Jul 2024 03:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिन्ना हुआ पर्स व एक हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में चौकी कानोड़ गेट पुलिस ने युवक के साथ मारपीट करके नकदी व पर्स छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहल्ला अजय नगर रेवाड़ी निवासी हिमांशु व सुभाष बस्ती रेवाड़ी निवासी दीपक के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मोहल्ला रामसिंहपुरा रेवाड़ी निवासी सुनील ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह रेलवे स्टेशन रेवाड़ी पर वेंडर का कार्य करता है। 14 जुलाई की रात्रि को वह रेलवे स्टेशन पर अपने काम पर जा रहा था। जब वह शिव मंदिर लोकु से आगे पहुंचा तो वहां उसे मोहल्ला अजय नगर रेवाड़ी निवासी हिमांशु व उसका एक साथी मिला।

इस दौरान उन्होंने उसके साथ मारपीट की तथा उसकी जेब से नकदी व पर्स छिन कर मौके से फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके जांच शुरु की थी। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें