फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक परिचालक को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचला

Sat, 30 Jul 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी में  एनएच-8 पर हाइवे पार करते समय एक ट्रक परिचालक तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आ गया। हादसे में परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यूपी के जिला मुरादाबाद निवासी नौशाद व शमशाद गुरुवार को ट्रक से जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने अपना ट्रक कमल होटल के पास खड़ा किया। शमशाद एनएच-8 पर किसी काम से सडक़ पार कर रहा था कि तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आ गया। दुर्घटना में शमशाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नौशाद की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें