रेवाड़ी में एनएच-8 पर हाइवे पार करते समय एक ट्रक परिचालक तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आ गया। हादसे में परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार यूपी के जिला मुरादाबाद निवासी नौशाद व शमशाद गुरुवार को ट्रक से जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने अपना ट्रक कमल होटल के पास खड़ा किया। शमशाद एनएच-8 पर किसी काम से सडक़ पार कर रहा था कि तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आ गया। दुर्घटना में शमशाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नौशाद की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।