फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 31 Dec 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
बावल के कसौला थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ बनीपुर चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव पातुहेड़ा निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जांचकर्ता एएसआई राजेश ने बताया कि शुक्रवार शाम बनीपुर चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। पुलिस ने बावल की ओर से मोटरसाइकिल पर आ रहे एक युवक को जांच के लिए रोक लिया। पुलिस ने युवक से मोटर साइकिल के कागजात मांगे, परंतु वह कुछ भी नहीं दिखा पाया। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में संजय ने बताया है कि उसने करीब तीन माह पहले रूध पुल के निकट से एक युवक से दस हजार रुपये में बाइक खरीदी थी। उसने युवक को पांच हजार रुपये नगद भी दिए थे, जबकि शेष देने बाकी थे। पुलिस ने एएसआई राजेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। वहीं जिस युवक ने बाइक बेची थी उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें