Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
रेवाड़ी में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मसानी स्थित इंडिया निप्पॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत स्टोर कीपर व चालक की मदद से कॉपर वायर चोरी करने वाले दो हेल्परों को सोमवार रात बस स्टैंड धारुहेड़ा से गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी खिजूरी निवासी ललित और सूरजपुरा निवासी निताश उर्फ मिर्ची हैं। उन्होंने बताया कि इण्डिया निप्पॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मसानी के गेट पर सिक्योरिटी की चेकिंग को शक होने पर कंपनी के अंदर माल भरकर ले जा रही गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवाया तो चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। गाड़ी के अंदर कॉपर वायर का एक बंडल छुपाकर ले जाया जा रहा था। स्टोर कीपर, हेल्पर व चालक की मदद से गाड़ी में सामान के नीचे छुपाकर रखा गया था। कंपनी के एएसओ सुनील कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उनके हिस्से के दो हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।