रेवाड़ी शहर थाना पुलिस ने नाईवाली चौक पर शराब पीकर हंगामा कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सिटी ट्रैफिक इंचार्ज ने मुकदमा दर्ज कराया है।
दी हुई शिकायत में सिटी ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी गोविंदपुरी निवासी जनेश है। बताया कि शनिवार शाम आरोपी शराब के नशे में नाईवाली चौक पर आकर अश्लील हरकतें करने लगा। शिकायतकर्ता के कहने पर गाली-गलौच करने लगा। पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश किया गया।