रेवाड़ी के रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव ढाणी सांतो में एक पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाकर स्कॉर्पियो सवार फरार हो गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ढाणी सांतो स्थित प्रताप फिलिंग स्टेशन के मालिक पीथड़ावास निवासी अरुण राव ने पुलिस को बताया कि करीब साढ़े 12 बजे तीन युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर आए। युवकों ने पेट्रोल पंप से 2200 रुपये का डीजल डलवा लिया। युवक डेबिट कार्ड से पेमेंट करने की बात कर रहे थे, लेकिन जैसे ही डीजल गाड़ी में पड़ गया आरोपी फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। रामपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के वक्त पीसीआर भी थी मौजूद
पेट्रोल पंप संचालक अरुण राव के अनुसार जिस समय स्कॉर्पियो में डीजल पड़ रहा था। उस समय पंप के आगे ही गश्त के दौरान पीसीआर भी खड़ी थी। स्कॉर्पियो सवार पीसीआर के सामने ही फरार हो गए। पंप संचालक के अनुसार स्कॉर्पियो में आगे और पीछे की तरफ नंबर भी नहीं था।