फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथोलॉजी लैब का ताला तोड़ने की कोशिश, नाकाम

Wed, 31 Aug 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ताला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रेवाड़ी में रविवार रात चोरों ने शहर के नाईवाली चौक स्थित एक पैथोलॉजी लैब के ताले तोड़ने की कोशिश की। चोर वारदात को तो अंजाम देने में नाकाम रहे अलबत्ता उनके फुटेज दुकान के ऊपर की ओर लगे सीसीटीवी कैमरे में जरूर आ गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिनेश चौहान की नाईवाली चौक पर उपकार पैथ लैब है। देर रात उनकी दुकान के बाहर तीन अज्ञात लोग पहुंचे और एक चोर ईंट से ताला तोड़ने में जुट गया। काफी प्रयास के बावजूद ताला नहीं टूटा। जिसके बाद सभी बैरंग वापस लौट गए। सुबह लैब खोलने पहुंचे दिनेश को ताला पिचका और पास ही टूटी ईंट देखी तो सीसीटीवी फुटेज में रात का वाक्या चेक किया। दिनेश ने बताया कि घटनास्थल पर पड़े खून के धब्बों से लग रहा था कि ताला तोड़ने की कोशिश के दौरान एक चोर के चोट भी लगी थी। फिलहाल लैब संचालक दिनेश चौहान ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए शिकायती पत्र सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें