फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से शराब बेचते दो गिरफ्तार

Wed, 29 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Getty
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी में सीआईए पुलिस व रोहड़ाई थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर अवैध शराब और बियर बेचते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीआईए पुलिस ने गुडिया सराय निवासी राकेश उर्फ काकू को गणेश मार्केट रेवाड़ी में अवैध शराब और बियर बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 34 बोतल अंग्रेजी शराब और 36 बोतल व 9 केन बियर की बरामद की हैं। वहीं रोहड़ाई थाना पुलिस ने कतोपुरी निवासी कुन्दन लाल को गांव खेड़ा आलमपुर में अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 14 बोतल देशी शराब, 2 बोतल अंग्रेजी शराब व 12 बोतल बियर की बरामद की हैं।
विज्ञापन


शराब पीकर हंगामा करने वाला एक धरा
वहीं कसौला थाना पुलिस ने शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी बावल थाना क्षेत्र के नांगल उर्गा निवासी रामकिशोर है। आरोपी बनीपुर चौक पर शराब पीकर हंगामा कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें