फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर पथराव और फायरिंग

Wed, 16 Mar 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
पथराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुकान खाली कराने पर रंजिश मानकर चल रहे बदमाश ने शहर के रामसिंहपुरा में एक घर पर पथराव करने के बाद फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौके से एक खोल के अलावा तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामसिंहपुरा निवासी कमलेश देवी व हरीश पड़ोसी है। कमलेश ने हाल ही में अपने घर के नीचे बनी दुकान को किराए पर हरीश को दी है। इससे पहले यह दुकान मनोज उर्फ टकला ने किराए पर ले रखी थी। बताया जाता है कि कमलेश को पता चला कि मनोज बदमाश किस्म का व्यक्ति है तो उसने किसी तरह दुकान खाली करा ली। इसके बाद दुकान हरीश को किराए पर दे दी। इस बात का पता चलने पर टकला ने रंजिश रख ली और कई बार हरीश को दुकान खाली करने की धमकी भी दी। बावजूद इसके दुकान खाली न होने पर सोमवार देर रात टकला अपने साथी मोनू के अलावा अन्य बदमाशों के साथ कमलेश और हरीश के घर पहुंचा और दोनों घरों पर पत्थर बरसाए। मोहल्ले के लोगों को निकलता देख बदमाशों में से किसी ने फायर भी किया और धमकी देते हुए फरार हो गए।

कंट्रोल रूम पर सूचना के डेढ़ घंटे बाद पैदल पहुंची पुलिस
पीड़ित पक्ष का कहना है कि वारदात के दौरान कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी गई। लेकिन पुलिस सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े बारह बजे मौका ए वारदात पर पहुंची। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो पुलिसकर्मी पहुंचे भी वो पैदल ही थे। ऐसे में अगर बदमाश मौके पर मिलते भी तो पुलिस उन्हें कैसे पकड़ती।
विज्ञापन


सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल से एक खोल और तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं। बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन

मनोज कुमार, जांचकर्ता, सिटी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें