फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

Mon, 12 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग‌िरफ्तार
विज्ञापन
रेवाड़ी के कसौला थाना पुलिस ने रविवार को अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ग्रामीणों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। आरोपी की पहचान जिला अलवर के गांव मिलकपुर निवासी गफ्फार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है।  जांच अधिकारी एचसी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी गफ्फार ने अपने साथियों के साथ गांव शहबाजपुर में ग्रामीणों पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गफ्फार को अदालत ने भगौड़ा घोषित किया था। धारूहेड़ा सीआईए ने एक अन्य मामले में गफ्फार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें