फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर सब्जी से भरी दो पिकअप लूट ले गए दो बदमाश

Fri, 12 May 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के टोंक से दिल्ली जा रहीं दो पिकअप गाड़ियों को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बुधवार रात दो बदमाशों ने लूट लिया। सूचना पर नाकाबंदी के बावजूद बावल थाना पुलिस बदमाशों को खोज नहीं सकी। जानकारी अनुसार राजस्थान के जिला बूंदी निवासी श्योजीराम बुधवार रात टोंक से सब्जी भर कर दिल्ली आजादपुर मंडी के लिए सब्जी मालिक ओमप्रकाश के साथ निकला था। कोटपुतली के पास एक अन्य सब्जी से भरी पिकअप भी मिल गई जिसे मोतीलाल चला रहा था। जानकारी मुताबिक रात करीब दो बजे सभी ओढ़ी कट के पास सर्विस रोड पर चाय पीने के लिए रूके। केवल श्योजीराम गाड़ी में था जबकि शेष तीनों चाय पीने चले गए। इस दौरान आए दो युवकों ने श्योजीराम को पीटा और दोनों पिकअप लेकर भाग गए। बावल थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि श्योजीराम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर पिकअप बरामदगी की कोशिश की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें