फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Jul 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने हत्या व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लिसाना निवासी भूपेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एएसआई रमेश ने बताया कि 19 जून को लिसाना निवासी दो सगे भाईयों पर फायरिंग कर दी गई थी। इस मामले में मौके पर ही बुड़ौली निवासी नीटू को पकड़ लिया गया था और उसकी जमकर पिटाई की गई थी, जिससे वह कोमा में चला गया था। 29 जून को नीटू की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में भूपेन्द्र व उसके भाई पर हत्या का मामला दर्ज किया था।

वहीं दूसरी और फायरिंग की इसी वारदात में नामजद किए गए लिसाना निवासी मुकेश ने आत्महत्या कर ली थी और आत्महत्या के लिए भूपेंद्र व उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें