गांव जाटूसाना में 5 जून को भिवानी से आई बारात में शामिल एक युवक की नहर में डूबने से हुई मौत के मामले में ढाई माह बाद मृतक के गांव के ही दो युवकों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
भिवानी के गांव वीरवान निवासी लालंचद की ओर से मिली शिकायत के अनुसार उसके बेटे धर्मबीर की हत्या करने के मामले में साथ गए गांव के बाराती सुरेश और सोनू का षड्यंत्र रहा है। आरोप के आधार पर पुलिस ने धाराओं को तरमीम कर दोनों युवकों को हत्या का आरोपी बनाया है।
पहले हादसा मानकर की गई थी कार्रवाई
5 जून को भिवानी के गांव वीरवान से 5 जून को रेवाड़ी के गांव जाटूसाना में बारात आई थी। इसमें अन्य बारातियों के अलावा धर्मवीर, सोनू और सुरेश भी थे। इसी दिन जाटूसाना की नहर में धर्मवीर की डूबने से मौत हो गई थी। तब पुलिस ने माना था कि एक हादसे के तहत धर्मवीर की मौत हुई है और सामान्य धारा-174 के तहत कार्रवाई की थी।
वर्जन::::::
हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की पूरी जांच करेंगे और आरोपी युवकों से पूछताछ कर सच को सामने लाएंगे।
जयभगवान, थाना अधिकारी, जाटूसाना थाना