फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, सास-ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Mon, 08 Aug 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-4 में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर पति समेत ससुरालीजनों को नामजद किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली सुनीता ने अपनी बेटी 26 वर्षीय शालिनी की शादी शहर के सेक्टर-4 निवासी रोहन के साथ की थी। सुनीता का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने शनिवार को शालिनी को मौत के घाट उतारकर शव को फंदे पर लटका दिया। मॉडल टाउन पुलिस ने इस मामले में पति रोहन, ससुर लक्ष्मण व सास शारदा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें