उपमंडल के गांव भैरमपुर में तीन दिन पहले ही अपनी बेटी की हत्या के आरोपी पिता ने थाने की हवालात में आत्महत्या की कोशिश की। आरोपी ने थाने की हवालात के सरिये में खुद का सिर मार-मारकर खुद को लहूलुहान कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी का रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल में उपचार हुआ। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया ।
आत्मग्लानि के चलते की कोशिश
थाना परिसर में मौजूद लोगों के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे महेंद्र अचानक हवालात में खड़ा हुआ और चिल्लाया कि उसने अपनी लड़की की हत्या कर बहुत गलत काम किया है। वह अब समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं रहा है तथा वह अब जीना नहीं चाहता। इतना कह उसने आत्महत्या की नियत से हवालात के सरियों में अपने सिर को मारना शुरू कर दिया। जिससे उसके सिर में गभीर चोटें आईं, मौके पर मौजूद सिपाही भूपेंद्र सिंह व अन्य ने किसी तरह उस पर काबू पाने के बाद मामले की सूचना अधिकारियों को दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे हवालात ने निकाल कर कोसली के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेवाड़ी रेफर कर दिया।
-----------
क्या कहना है पुलिस का
बेटी कि हत्या के जुर्म में हवालात में बंद महेन्द्र ने आत्म हत्या का प्रयास किया। जिसमें वह घायल हो गया। सामान्य असपताल ले जाया गया जहां जांच करवाने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।
-नरेंद्र, एसएचओ, कोसली थाना