जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव बालधन खुर्द में चोरों ने एक बंद मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
गांव बालधन खुर्द निवासी सतबीर ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि सोमवार को वह किसी काम से बाहर गए थे,वहीं परिवार की महिलाएं भी किसी कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। सूना घर पाकर घर में दाखिल हुए चोरों ने 60 हजार रुपये की नकदी और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
--------
दो बाइक चोरी
गांव ततारपुर निवासी अशोक कुमार ने शिव नगर से बाइक चोरी होने का मामला सिटी थाने में दर्ज कराया है। इसके अलावा शहर से दो बाइक चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कसौला निवासी मोहनपाल ने बताया कि 11 नवंबर को उनकी बाइक बस स्टैंड के सामने से चोरी हो गई।