फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पंजाब से अवैध तरीके से लाई गई शराब, बावल के गोदाम में पुलिस ने पकड़ी, चालक गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2023 11:19 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

हरियाणा में अवैध धंधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रेवाड़ी पुलिस ने अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह शराब पंजाब से मंगवाई गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब से अवैध तरीके से शराब लाकर दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बावल में रूद्ध पुल के निकट स्थित एक गोदाम में पहुंचाई गई। इस बात की भनक बावल थाना पुलिस को लग गई। पुलिस ने राजस्थान बार्डर पर से शराब लेकर आए कैंटर को पकड़ लिया है और जिस गोदाम में शराब उतारी गई उसको सील कर दिया गया है। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया है, लेकिन घंटों पूर्व सूचना दिए जाने के बावजूद भी अभी तक विभागीय अधिकारियों की टीम गोदाम पर नहीं पहुंची है।

विज्ञापन


पुलिस व आबकारी विभाग की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार बावल थाना पुलिस को बीती रात सूचना मिली थी कि एक कैंटर में अवैध तरीके से पंजाब से शराब मंगवाई गई है। सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अपना जाल बिछा दिया। देर रात 12 बजे के बाद एक कैंटर शराब लेकर आया तथा सीधे रूद्ध पुल के निकट स्थित एक शराब गोदाम पर पहुंचा।कैंटर चालक ने पुल के नीचे स्थित गोदाम पर शराब की पेटियां उतारी और आगे राजस्थान की ओर निकलने लगा।

गुजरात जानी थी शराब
बावल थाना पुलिस कैंटर के लगातार पीछे लगी हुई थी और उसने चालक को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ही जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर के निकट दबोच लिया। कैंटर में शराब की कुछ और पेटियां भी थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि आगे इसे गुजरात तक लेकर जाना था।
विज्ञापन


पंजाब से बिना बिल के शराब मंगवाई
कैंटर चालक की निशानदेही पर पुलिस रूद्ध पुल के निकट स्थित गोदाम तक पहुंची और पाया कि गोदाम में उसने शराब उतारी हुई है। पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है। पूरा अंदेशा यही है कि गोदाम संचालक ने पंजाब से बिना बिल के शराब मंगवाई है। अवैध तरीके से शराब मंगवाने का यह खेल कब से चल रहा है इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें