फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण, नामजद मुकदमा

Mon, 23 Nov 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी (बावल)। एनएच-8 स्थित गांव जलियावास के एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी पर कंपनी में काम करने वाले एक कर्मी की बेटी को अगवा करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने फरार आरोपी कर्मी के खिलाफ कसौला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से महेंद्रगढ़ जिले के का निवासी व्यक्ति परिवार के साथ बावल क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान पर रहता है और गांव के निकट ही एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। इसी कंपनी में झज्जर के बेरी गांव का निवासी संदीप भी बतौर सुरक्षाकर्मी तैनात है। राजकुमार ने बताया कि संदीप पिछले काफी समय से घर आता जाता था। 19 नवंबर की रात संदिग्ध हालात में उसकी 13 साल की बेटी और सुरक्षाकर्मी संदीप गायब मिले। आरोप लगाया कि संदीप ही बेटी को अगवा कर ले गया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें