फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह और पैर बांधकर ट्रक में ठूंस-ठूंस कर ले जा रहे थे ऊंट

Sat, 18 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रक का फाइल फोटो
विज्ञापन
कोसली। नाहड़ चौकी पुलिस ने नाहड़ गांव के टी-पंवाइट पर कनीना की ओर से आ रहे एक ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे गए 16 ऊंट बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कनीना की ओर से एक ट्रक में ऊंटों को भरकर लाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर नाकाबंदी की तथा तेज गति से आ रहे एक ट्रक को रुकवाया। इसमें जांच करने पर 16 ऊंट ठूंस-ठूंस कर भरे पाए गए। ऊंटों के मुंह और पैर बंधे हुए थे। पुलिस की पूछताछ में ट्रक सवारों ने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत जिला निवासी रईस और अनीस बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें