कोसली। सुधराना गंाव में चोर दो घरों में घुस कर हजारों के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ग्रामीणों ने मामले की सूचना नाहड़ पुलिस चौकी में दी है।
पुलिस के अनुसार राजसिंह पुत्र रामस्वरूप अपने घर में सो रहा था।
रविवार रात करीब ढाई बजे उठा तो कमरे का दरवाजा बाहर से किसी कपड़े से बंधा हुआ पाया। इसके बाद वह किसी तरह बाहर निकला तो घर के दूसरे कमरे में सामान बिखरा हुआ मिला तथा सोने-चांदी के गहने गायब मिले । उसने मामले की सूचना पुलिस को दी । वहीं राजेंद्र पुत्र जागेराम के घर से जेवर व नकदी चोरी कर ले गए।
घर के मालिकों ने सुबह उठने पर कमरे का दरवाजा उसी प्रकार बाहर से कपडे़ से बंधा पाया। पड़ोसियों ने खेतों में किसी संदूक को पड़ा देख घर में आवाज लगाई तथा दरवाजा खोल कर उन्हें बाहर निकाला। जांच करने पर साथ के कमरे में रखे जेवर व नकदी गायब मिली । मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।