फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हाईटेक जेल के सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र दलाल सस्पेंड, 28 मार्च को दो कैदियों के फरार होने का मामला

Sat, 06 Jun 2026 11:01 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

हाईटेक जेल के सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र दलाल को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। बता दें कि मार्च में जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवनिर्मित हाईटेक जिला जेल में ड्यूटी में लापरवाही के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मार्च माह में जेल से दो कैदियों के फरार होने की घटना के बाद जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जेल प्रशासन की ओर से की गई जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद सामने आई है।

विज्ञापन


28 मार्च को रेवाड़ी की हाईटेक जेल से दो कैदी करीब 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए थे। घटना के समय जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल स्वयं छुट्टी पर थे। इस कारण सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही और जिम्मेदारी के निर्वहन में गंभीर चूक मानी गई। प्रारंभिक जांच में इसे प्रशासनिक कोताही का मामला माना गया, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।

इस मामले में पहले ही जेल विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए पांच हेड वार्डर और दो वार्डर सहित कुल सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। उस समय यह भी स्पष्ट किया गया था कि अधीक्षक की भूमिका और कार्यशैली की अलग से जांच की जाएगी। उसी जांच रिपोर्ट के आधार पर अब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि घटना के बाद फरार हुए दोनों कैदियों को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। नवनिर्मित हाईटेक जेल को आधुनिक सुविधाओं और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के लिए जाना जाता है, बावजूद इसके कैदियों का इस तरह फरार होना बड़ी चूक माना गया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जून 2025 में इस आधुनिक जिला जेल का उद्घाटन किया था। घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रेवाड़ी जेल में नए अधीक्षक के रूप में रेशम सिंह को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है और जेल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें