कोसली क्षेत्र के एक गांव में महिला को मकान में बंधक बनाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने भी बलात्कार कि शिकार की महिला को घंटों टाल-मटोल के बाद मेडिकल कराकर 10 घंटे बाद केस दर्ज किया।
क्षेत्र के एक गांव की एक अधेड़ महिला सोमवार को अपने गांव किसी काम से जा रही थी। रास्ते में शराब पी रहे उसकी ससुराल के तीन युवक महिला को डरा धमकाकर बाइक पर बैठाकर एक गांव के पास मकान में ले गए। आरोप है कि यहां महिला को बंधक बनाकर तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह किसी तरह महिला युवकों के चंगुल से निकलकर भागी और घर जाकर आपबीती सुनाई।
राजनीतिक प्रभाव के चलते अटका मामला!
पीड़िता के पति का कहना है कि मामले की जानकारी पर वह पत्नी के साथ कोसली एसएचओ कार्यालय पहुंचा। लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते शिकायत देने के बावजूद उसका मामला पुलिस ने दर्ज नहीं किया। घंटों सुनवाई न होने पर पीड़ित महिला और उसके पति ने आमरण अनशन की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार रात मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज किया। महिला कि शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म, महिला को बंधक बनाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। महिला अधिकारी के देरी से पहुंचने के कारण मुकदमा देरी से दर्ज हुआ है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। -नरेंद्र, एसएचओ, कोसली