घरेलू गैस सिलेंडर बलदते समय सोमवार शाम गांव हांसाका में हुई गैस रिसाव के कारण एक घर की रसोई में धमाके के बाद आग लग गई। इस हादसे में रसोई का काफी सामान और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि परिवारीजनों की होशियारी से बड़ा हादसा होते टल गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार हांसका निवासी पवन कुमार की पत्नी पूनम सोमवार शाम को गैस सिलेंडर बदल रही थीं। पूनम के अनुसार सिलेंडर की सील हटाते ही गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया। उसने आनन-फानन में घर के लोगों को बाहर निकाला इसी दौरान धमाके के साथ रसोई में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया।