फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: जेल में हुई दोस्ती, बाहर निकल कर दगा दे गया दोस्त, 5 लाख लेकर भागा

Wed, 20 Jul 2022 03:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

शराब व्यवसाय में साझेदारी का लालच दिया था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तुकोगंज थाना क्षेत्र के एमजी रोड निवासी व्यापारी पलाश पिता राजेंद्र जैन के घर चोरी हो गई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में भोंडसी जेल में बंद दो कैदियों में पहले अच्छी दोस्ती हुई। फिर दोनों बाहर निकले तो एक दोस्त दूसरे को दगा दे गया। उसका पांच लाख रुपये लेकर भाग गया। दोस्त ने शराब व्यवसाय में साझेदारी का लालच देकर उससे चार लाख रुपये नकद और एक लाख का चेक लिया और फिर गायब हो गया। पीड़ित ने इस बाबत मॉडल टाउन थाना में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि रेवाड़ी शहर के मोहल्ला कुतुबपुर में रहने वाला अनिल कुमार किसी मामले में पिछले दिनों भोंडसी जेल में बंद था। वहां उसकी मुलाकात गुरुग्राम के दौलताबाद निवासी अरविंद उर्फ फौजी के साथ हो गई। दोनों जेल के अंदर अच्छे दोस्त बन गए। जेल से बाहर आने के बाद भी एक-दूसरे से मुलाकात करते रहे।

अरविंद उर्फ फौजी ने कुछ महीने पहले फोन किया कि पैसे कमाने हैं तो ततारपुर और मसानी में शराब ठेकों में अपना हिस्सा डाल देते हैं, क्योंकि शराब ठेकेदार उसके अच्छे जानने वाले हैं। इसके लिए बाकायदा दोनों साइट भी अरविंद ने दिखाई और 5-5 लाख रुपये शेयर डालने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन


सोमवार को अरविंद ने अनिल को फोन करके 5 लाख रुपये लेकर बीएमजी मॉल के सामने एक होटल में बुलाया। यहां अरविंद के अलावा सुनारिया निवासी हितेश उर्फ मोनू व 2 अन्य लड़के थे। पांचों ने आपस में बात की और फिर अरविंद की गाड़ी में बैठकर रेवाड़ी तहसील में चले गए।

अनिल ने बताया कि वह 4 लाख रुपये कैश और एक लाख का चेक लाया है। पैसा और चेक गाड़ी में रखकर वह तहसील में चले गए। तहसील से बाहर आया तो गाड़ी में कोई नहीं मिला। पैसे, चेक और कागजात गायब थे। असली कागजात, 4 लाख कैश और 1 लाख रुपये का चेक लेकर चारों आरोपी भाग गए। अनिल कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले में दोनों पक्षों ने एग्रीमेंट कराया और पैसा अनिल ने दे दिया। फिर वे जैसे ही कागज लेने के लिए बाहर आए तभी चारों वहां से गाड़ी में बैठकर भाग गए। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। -प्रवीण कुमार, पीआरओ, पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें