थाना पहुंचकर आरोपी बोला: मैंने किया मर्डर
शुक्रवार देर शाम ही आरोपी संजय उर्फ टिंडा अकेले सदर थाना पहुंच गया और पुलिस को बताया कि उसने अपने ही गांव के एक शख्स की गला दबाकर हत्या कर दी है और उसका शव खंडहर मकान में पड़ा हुआ है। मैंने मर्डर किया है। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और फिर सीधे लिसाना गांव पहुंची, जहां खंडहर जगह पर कर्मवीर की लाश पड़ी हुई थी। कर्मवीर के परिजनों ने कहा कि इस हत्याकांड में अकेले संजय ही नहीं बल्कि दो अन्य भी शामिल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Panipat : करियाना स्टोर के मालिक से मांगी तीन करोड़ की रंगदारी , पैसे तैयार करने के लिए दिया 23 दिन का समय
आरोपी संजय ने खुद थाना आकर अपना गुनाह कुबूल किया है। इसके बाद संजय को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। अगर वारदात में कोई और भी शामिल हुआ तो उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।
- शाहिद अहमद, प्रभारी, थाना सदर, रेवाड़ी।