फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज और स्कूल परिसर में घुस छात्रों पर फायरिंग

Sat, 19 Sep 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार बदमाशों ने कॉलेज और स्कूल में घुसकर छात्रों पर फायर किए। हालांकि दोनों ही वारदातों में गोली किसी को नहीं लगी। इससे दोनों की जान बच गई।
विज्ञापन


इसके बावजूद बदमाशों का लगातार बढ़ रहा दुस्साहस शहर के लिए खौफ और पुलिस के लिए चिंता का सबब बन गया है। पहले मामले में जहां बदमाशों ने कसौला थाना क्षेत्र के गांव आसियाकी में जहां पुरानी रंजिश के चलते दो बाइक सवार युवकों ने एक छात्र के सिर पर पिस्तौल तानकर फायर झोंक दिया।

वहीं, दोपहर होते-होते सिटी थाना क्षेत्र के केएलपी कॉलेज के मेनगेट से करीब 100 मीटर अंदर घुसकर एक युवक पर फायर झोंका।  गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले बावल के गांव झाबुआ स्थित सरकारी स्कूल में भी नाबालिग विद्यार्थी के बैग से देसी कट्टा बरामद हुआ था।
विज्ञापन

गांव आशियाकी के सरकारी स्कूल में छात्र पर झोंका फायर
रेवाड़ी। गांव आशियाकी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह करीब आठ बजे स्टूडेंट मेन गेट से क्लास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूल में 12वीं के छात्र दिनेश को मेन गेट के पास बाइक पर आए दो युवकों ने बाइक पर बैठने को कहा।

 मना करने पर पीछे बैठे युवक ने दिनेश के सिर को निशाना बनाते हुए फायर झोंक दिया। हालांकि गोली चलने से पहले ही दिनेश ने कट्टे को हाथ से हटा दिया था। इससे गोली कनपटी को छूते हुए निकल गई। इस बीच दिनेश स्कूल के अंदर दाखिल हो गया। वहीं बदमाश बाइक लेकर भाग निकले।

 घटना के बाद स्कूल में दहशत का माहौल बन गया। घबराए विद्यार्थी भी गोली आवाज सुन स्कूल के कमरों में जा दुबके। दिनेश ने फायर करने वाले आरोपी गांव सांपली निवासी श्यामसुंदर और पीथड़वास की ढ़ाणी निवासी नवीन बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

तीन गांव के ग्रामीणों ने की पंचायत
स्कूल प्राचार्य डॉ.कर्मबीर यादव ने बताया कि घटना की जानकारी कंट्रोल रूम, कसौला थाना पुलिस और पीड़ित छात्र के  अलावा स्थानीय निवर्तमान सरपंच को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान लिए। वहीं स्कूल गेट पर फायरिंग की सूचना के बाद आसियाकी, पांचोर और सांपली गांव के लोगों ने स्कूल में ही पंचायत कर घटना पर विरोध जताया।
दो दिन पहले किसी गांव में काज के दौरान पीड़ित दिनेश के साथी और आरोपियों के बीच बहस हो गई थी। जिसके बाद बदले की नीयत से वारदात होना सामने आ रहा है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-सतपाल सिंह, डीएसपी, रेवाड़ी।

केएलपी कॉलेज में घुसकर युवक पर झोंका फायर
रेवाड़ी। सिटी थाना क्षेत्र के केएलपी कॉलेज में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बदमाशों ने बेहद दुस्साहसिक तरीके से कॉलेज कैंपस में करीब 100 मीटर अंदर घुसकर स्टाफ रूम में छिपने गए युवक पर गोली चला दी। हालांकि गोली युवक को नहीं लगी। इसके बाद बदमाश युवक के सिर पर कुर्सी मारकर उसे घायल कर फरार हो गए। दिनदहाड़े कॉलेज में हुई इस घटना से स्टूडेंट्स में दहशत है।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे पांच संदिग्ध युवक केएलपी कॉलेज में दाखिल हो गए। स्टाफ रूम की बिल्डिंग के पास मांढ़ैया कलां निवासी रामवीर उर्फ भल्ला (कॉलेज का छात्र नहीं)को देखकर एक युवक ने कमर में घुसी पिस्तौल निकाल ली। रामवीर जान बचाने के लिए स्टाफ रूम में घुस गया।  इस पर एक बदमाश ने रामवीर को निशाना बनाते हुए फायर झोंक दिया।

हालांकि रामवीर को गोली नहीं लगी। इसके बाद बदमाशों ने पास ही रखी कुर्सी रामवीर के सिर में मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। गोली चलने की आवाज और चीख पुकार सुनकर कॉलेज में भगदड़ मच गई। बाद में आरोपी भगदड़ का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।

सिटी पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कॉलेज में दाखिल हुए बदमाशों में से तीन गढ़ी बोलनी निवासी भूपेंद्र भूपी, बीकानेर निवासी पप्पल और बैरियावास निवासी बिक्रम बताए जा रहे हैं।

-सीसीटीवी कैमरे की जद में आए बदमाश
कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों का हुलिया आ गया है। स्टाफ रूम की बिलं्िडग के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की नजर में बदमाश 02:04:55 बजे आए। इसके बाद दौड़कर बदमाश स्टाफ रूम में दाखिल हुए। एक बदमाश ने सीसीटीवी कैमरे की रेंज में ही पिस्टल कमर से बाहर निकाली और दो मिनट बाद ही बिल्डिंग से निकलकर फरार हो गए।

अपने बयान में घायल ने आरोपियों के नाम बताए हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद तीनों नामजद आरोपियों समेत दो अन्य की भी तलाश की जा रही है। घटना क्यों हुई, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

-हितेंद्र सिंह, एसएचओ, सिटी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें