फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रेवाड़ी में होटल में छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना

Tue, 04 Nov 2025 03:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल निकिता के परिवार को सूचना दे दी गई है। होटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। स्टाफ के अनुसार निकिता ने होटल में अकेले प्रवेश किया था और उसके साथ कोई नहीं था।
विज्ञापन
रेवाड़ी में होटल में छात्रा ने की आत्महत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार सुबह 20 वर्षीय युवती ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती राजस्थान के झुंझुनूं निवासी निकिता है। पुलिस को कमरे से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है “मैं भविष्य के बारे में कोई निर्णय नहीं ले पा रही हूं। समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या करूं। नौकरी लगेगी या नहीं, यह सोचकर बहुत परेशान हूं। मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना। मेरी दिमागी हालत ठीक नहीं है। मैं काफी दिनों से सोच रही थी और इसी कारण रेवाड़ी का होटल चुना। निकिता दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम कॉलेज में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी और दिल्ली में किराए पर रह रही थी। 

विज्ञापन


निकिता सोमवार दोपहर एक होटल में आई थी। उसने यहां कमरा बुक कराया था और अकेली ही ठहरी थी। मंगलवार सुबह 11 बजे उसका चेकआउट टाइम था, लेकिन जब वह नीचे नहीं आई तो होटल स्टाफ को शक हुआ। स्टॉफ ने पहले कमरे में फोन किया, पर कॉल रिसीव नहीं हुई। कुछ देर इंतजार करने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर 112 पर तैनात पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देख सभी हैरान रह गए। निकिता ने कुर्सी पर चढ़कर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय उसने सफेद शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। पुलिस ने तुरंत कमरे को सील कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस बोली- मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल निकिता के परिवार को सूचना दे दी गई है। होटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। स्टाफ के अनुसार निकिता ने होटल में अकेले प्रवेश किया था और उसके साथ कोई नहीं था। उसने रजिस्टर में अपने असली नाम और दिल्ली पते की जानकारी दर्ज कराई थी। कमरे में जब पुलिस ने जांच की तो कोई व्यक्ति के आने-जाने के संकेत नहीं मिले।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले किसी ने कमरे के आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि की या नहीं। शहर थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने बताया कि युवती ने मानसिक रूप से परेशान होकर सुसाइड करने की बात लिखी है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें