फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: तीन पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, मोगा पुलिस को कामयाबी

Tue, 04 Nov 2025 02:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

मोगा पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसएसपी अजय गांधी के दिशा-निर्देश पर दो अलग-अलग मामलों में तीन पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस और एक कार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसएसपी अजय गांधी के दिशा-निर्देश पर दो अलग-अलग मामलों में तीन पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस और एक कार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन


मोगा के एसपी (डी) बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि पहला मामला थाना कोट ई सेखां की पुलिस चौकी डोलेवाला की टीम द्वारा विशेष सूचना के आधार पर दर्ज किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों दविंदर सिंह निवासी गांव बुकनवाला, जिला मोगा और अजीत सिंह निवासी गांव रोली जिला मोगा को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हैं और मोगा क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करते हैं। 

सूचना के आधार पर डोलेवाला के पास नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट कार (नंबर पीबी-31एन-2120) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल (.30 बोर) व 16 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल ग्लॉक 9 एमएम और मैगजीन सहित 4 जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ थाना कोट ई सेखां में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


दूसरा मामला थाना सिटी साउथ मोगा का है। पुलिस टीम रेलवे रोड क्षेत्र में मौजूद थी, तभी एक विशेष मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी आकाश कुमार उर्फ आकाश, निवासी शहीदी पार्क, मोगा जो पहले भी कई मामलों में नामजद है अवैध हथियार अपने पास रखे हुए शहीदी पार्क में बैठा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर काबू किया और उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल (.32 बोर, 7.65 एमएम, मार्का एचपीएम 25,32) व 6 जिंदा राउंड बरामद किए। आरोपी पर थाना सिटी साउथ मोगा में आर्म्स के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आकाश कुमार पर पहले से ही 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को मोगा अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि पूछताछ के दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें